दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के बेगपूर खालसा में रविवार को दिन दहाड़े एक कोचिंग शिक्षक से कुछ बदमाशों ने मोबाइल फोन छिन लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये और घेराबंदी करके तीनों को
पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के रमनीपुर गांव निवासी अरविंद यादव पुत्र सूर्यभान यादव आध्यापक हैं। वह निजामाबाद के अल्लीपुर में कोचिंग पढ़ाते हैं। रविवार को वह कोचिंग पढ़ाकर आ रहे थे। जैसे ही वह निजामाबाद थाना क्षेत्र के बेगपुर पहुंचे कि तभी एक बाइक पर तीन की संख्या में आए बदमाश इनका मोबाइल छीनकर फरार हो गये। घटना के बाद मास्टर शोर मचाने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। लोग घेराबंदी करके तीनों को पकड़ लिए और पुलिस के हवाले कर दिए। पुलिस तीनों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बता दें कि निजामाबाद थाना क्षेत्र में चोरों और लूटेरों का आतंक व्याप्त है। अपराधी आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में नाकाम है।
