
दैनिक भारत न्यूज
बलिया।
जिले में गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से घर लौट रही छात्रा की साइकिल तीन मनबढ़ों ने पकड़ लिया। उसे लाय, घूसों से पीटकर घायल कर दिए। बेहोशी हाल में नहर के पानी में फेंककर फरार हो गये। पुलिस द्वारा छात्रा को बलिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रांत वीर ने बताया कि आनन्द बालिका इण्टर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा को जगदरा टोला थाना पकड़ी के पास मारा पीटा गया व नहर में फेंक दिया गया। जिसकी सूचना पकड़ी थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता की स्थिति सामान्य है। एसपी ने बताया कि घटना का कारण तीन दिन पूर्व एक लड़के की बाइक और छात्रा की साइकिल में टक्कर हो गयी थी। उसी बात का बदला लेने के लिए युवक अपने दो अन्य मित्रों के साथ मिलकर छात्रा के साथ इस तरह की हरकत किए थे। एसपी बलिया ने बताया कि केस दर्ज कर ली गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिकन्दरपुर के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
