अरुण कुमार यादव

आजमगढ़।
कंधरापुर थाने की पुलिस द्वारा रविवार को सेहदा गांव में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर ली। इनके कब्जे से तीन और एक बाइक छिपाकर रखी गयी थी, उसे बरामद कर लिया गया। तलाशी के दौरान 45 सौ रुपये नगद, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस गिरफ्तार चोरों का चालान करके जेल भेजवा दी। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल के मुताबिक गिरफ्तार किए गये चोरों में निजामाबाद थाना क्षेत्र के कोलपुर गांव निवासी मयंक यादव पुत्र रूदल, कंधरापुर थाने के भोर्रा मकबुलपुर गांव निवासी रजनीश कुमार पुत्र दिनेश और शिवम कुमार पुत्र स्व. लालचंद है। एसपी सिटी ने बताया की यह तीनों घूमकर रैकी करते हैं। इसके बाद बाइक चुराकर उसे बेच देते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर रूद्रभान पांडेय रविवार की शाम को किशुनदासपुर सर्विस लेने पर खड़े थे। इस दौरान तीन अलग अलग बाइक पर आते हुए तीनों दिखे। सामने पुलिस खड़ी देख तीनों बाइक मुड़ाकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस इनका पीछा की और घेराबंदी करके सेहदा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी तलाशी लेने पर एक तमंचा, कारतूस, 45 सौ रुपये बरामद हुए। तीनों बाइक चोरी की निकली। जबकि एट बाइक छिपाकर रखे थे। उसे भी बरामद कर लिया गया। तीनों कम उम्र के पेशेवर चोर हैं। घूमकर रैकी करके बाइक चुरा बेच देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *