
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर गांव में रविवार की रात विवाद के दौरान हुई मारपीट में जमकर चाकूबाजी हुई। मनबढ़ों ने एक को मौत के घाट उतारकर जमीन पर सुला दिए। जबकि दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिए। पुलिस इस मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। आरोपी सगे भाई हैं।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने सोमवार को दिन में पुलिस लाइन सभागार में खुलासा कर गिरफ्तार तीन आरोपियों को मीडिया के समक्ष पेश कराया। इससे पूर्व एसपी ग्रामीण ने आरोपियों से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। एसपी ग्रामीण ने बताया कि वादी कयामुद्दीन की तहरीर पर धारा 302 व 307 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। च्विंगम कपड़े में चिपकने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जिसमें आरोपियों ने लाठी डंडे के साथ ही चाकू और पंच से जानलेवा हमला किए थे। पुलिस ने हमले के दौरान इस्तेमाल किए गए लाठी डंडे के साथ ही पंच व चाकू को भी बरामद किया है।
पूछताछ का विवरणः
एसपी ग्रामीण के मुताबिक अभियुक्त अहमद पुत्र स्व. अजमल निवासी नत्थूपुर थाना जीयनपुर ने बताया कि दिनाँक 19.04.2024 को मै केयामुद्दीन की दूकान पर सामान लेने गया था। जहाँ पर दुकान के गेट पर चिंगम मेरे शरीर पर चिपक गया था, तब मैने केयामुद्दीन के भतीजे अब्दुल करीम से कहा कि चिंगम छुडाओ तो अब्दुल करीम ने कहा मै क्यो छुडाऊ इसी बात पर हम लोगो का विवाद हुआ था। मैं अपने घर पर चला गया तथा दिनाँक 21.04.2024 को समय करीब रात्रि 8.30 बजे चिंगम की चिपकाने की पुरानी बात को लेकर मै व मेरा भाई शहबाज रहमत व सादाव उर्फ शहदाब सभी लोग मिलकर पंच व चाकू व लाठी डण्डा से अब्दुल कलाम व उनके भतीजे को पंच वा चाकू से मारे पीटे जिससे इन लोगों को काफी चोटें आ गयी थी। इलाज के दौरान डाक्टर ने अब्दुल कलाम को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि अबुजर व अरफात का इलाज चल रहा है।
