आशीष तिवारी

आजमगढ़।
कानपुर में आठ सितंबर 2024 की रात को कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश के पीछे कौन कौन से जिम्मेदार लोग हैं इसकी जांच एनआईए को सौंपी गयी है। इसकी जांच विभाग के 22 से अधिक अधिकारी कर रहे हैं। अब तक 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं। कुछ सुराग मिला भी है तो उसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। गुरुवार को कानपुर में जांच के बाद एनआईए की एक टीम आजमगढ़ के लिए रवाना हो गयी। एनआईए टीम में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले के रहने वाले कयी लोगों की संलिप्तता पूर्व में हुए अन्य रेल हादसों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में जांच टीम आजमगढ़ के उन पुराने आरोपियों का लोकेशन खंगालेगी कि आखिर में यह लोग कहां है और क्या कर रहे हैं। कानपुर की घटना के समय वे लोग कहां थे। आजमगढ़ में पुनः एनआईए की टीम के आने से जिला सुर्खियों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *