दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
सरकार की तरफ से गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जाएगा। 15 मार्च से बितरित होने वाले राशन के लिए कोटेदार के यहां थैला नहीं ले जाना है। मोदी की गारंटी वाले थैले में राशन भरकर स्वयं कोटेदार उपलब्ध कराएंगे।
फ्री राशन का वितरण 15 मार्च से शुरू होकर होली के बाद तक चलेगा। इस माह अंत्योदय कार्डधारकों को रियायती दरों पर तीन किलो चीनी भी मिलेगी। इसके साथ ही इस माह से सभी कार्डधारकों को गेहूं-चावल के साथ बाजरा भी वितरित किया जाएगा।
इस माह पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं, तीन किलो चावल व एक किलो बाजरा (कुल 5 किलो) का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके अलावा अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं, 14 किलो चावल के साथ ही सात किलो बाजरा (कुल 35 किलो) का निःशुल्क वितरित किया जाएगा। इस माह अंत्योदय कार्डधारकों को जनवरी, फरवरी व मार्च माह की रियायती दरों पर चीनी भी मिलेगी। चीनी के लिए कार्ड धारकों को 18 रुपए प्रति किलो की दर से 54 रुपए का भुगतान करना होगा।
राशन की दुकानों पर राशन लेने के लिए अब पात्रों को घर से थैला नहीं लाना पड़ेगा। शासन के आदेश के बाद अब जिले की हर राशन की दुकानों पर पात्रों को मोदी की गारंटी के थैलों का वितरण शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *