दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
नेशनल हाइवे नंबर 233 वाराणसी-लुबनी पर स्थित देवगांव कोतवाली क्षेत्र नरायनपुर नेवादा गांव में स्थित मदरसे के पास मंगलवार की सुबह वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

कोतवाल देवगांव विनय कुमार मिश्रा के मुताबिक मंगलवार की भोर में शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मुआयना करते हुए शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। आसपास गांव के लोग भी उसे नहीं पहचान पाए। लग रहा की किसी वाहन से धक्का लगने की वजह से मौत हुई है। कोतवाल ने बताया कि मरने वाले की 70 साल के आसपास उम्र होगी। वह लुंगी और शर्ट पहना है। लाल रंग की लुंगी ज्यादातर मुस्लिम लोग पहनते हैं। ऐसे में आसपास के मुस्लिम आबादी वाले गांव में लोगों से पहचान कराने के लिए सिपाहियों को लगाया गया है। ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जा रहा। कोतवाल ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया सड़क हादसा लग रहा, लेकिन मौत के सही कारण की जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *