दैनिक भारत न्यूज

लालगंज (आजमगढ़)।
स्थानीय नगर में नाना के घर पढ़े पले आलोक कुमार कश्यप का समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन होने से परिजनों सहित इष्ट मित्रों में प्रसन्नता व्याप्त है। लोग घर पहुंच कर नानी, मामा , व मां को बधाई दे रहे हैं।
लालगंज नगर निवासी गायत्री देवी की शादी तहसील क्षेत्र के गड़ौली गांव में हुई थी। उनके पास एक पुत्री ज्योत्सना कश्यप तथा तीन पुत्र आलोक कश्यप, प्रशान्त कश्यप व स्वप्निल कश्यप है। पति के निधन के बाद से गायत्री देवी अपने बच्चों के साथ मायके में ही रह रही है। आलोक कुमार कश्यप की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर व सरस्वती विद्या मंदिर से हुई है।वह शुरू से ही मेधावी रहा है।भारतीय नौसेना में 15 वर्ष सेवा देकर 2022 में सेवानिवृत्त होकर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे । पीसीएस 2023 के परीक्षा में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन होने की सूचना मिलते ही ननिहाल में जश्न का माहौल बना हुआ है। लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे है । उन्होंने इस सफलता में अपने नानी, मां व पत्नी नेहा का विशेष योगदान बताते हुए श्रेय दोनों मामा एवं घनिष्ठ मित्रों को दिया। आलोक कुमार कश्यप की बहन ज्योत्सना मेजर रैंक में कोलकाता में तथा छोटा भाई प्रशांत हाल ही में यूपी पीसीएस 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर चयनित हुआ है। दूसरा छोटा भाई स्वप्निल चंदौली में एपीओ के पद पर कार्यरत है। तीनों भाई व बहन के कठिन परिश्रम से सरकारी सेवाओं में चयन होने की लोग मिशाल दे रहे हैं। ऐसे माता – पिता कम ही होंगे जिनके सभी बेटे व बेटी उच्च पद पर आसीन हो। आलोक कुमार कश्यप के चयन से पूरे नगर में प्रसन्नता व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *