दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के अति वरिष्ठ नेता झिनकू राम जिला सहकारी बैंक लालगंज के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। झिनकू राम के विरोध में कोई और पर्चा न भरा होने के कारण वह निर्विरोध अध्यक्ष घोषित हुए।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास खंड लालगंज से तहसील मुख्यालय तक बाजे गाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली। भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा के तहसील में पहुंचने पर दी बार के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह खन्ना, प्रसिद्धनारायण सिंह, सन्तोष कुमार सिंह आदि अधिवक्ताओं झिनकू राम का जोरदार स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह व जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू ने कहा कि झिनकू राम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी ने उनकी वरिष्ठता का सम्मान करते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया। झिनकू राम के निर्विरोध चयन होने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।झिनकू राम की जीत भारतीय जनता पार्टी के विचारों की जीत है। दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह व मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि झिनकू राम का निर्विरोध चयन प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावनाओं की जीत है। नेता द्वय ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, जिला मन्त्री सुनील सिंह डब्बू,दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता सर्वेश कुमार राय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार राय, प्रधान राम चन्द्र राम,अवनीश राय उर्फ रिंकू राय,शुभम जायसवाल, ब्यंकटेश्वर राय,हरिहर राय, प्रमोद दूबे,महेंद्र राम, रोहित चौहान, दिनेश यादव,प्रदुम्न रावत,तेज बहादुर यादव, आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *