
दिन ब दिन भयावह और गंभीर होते जा रहा है लोकसभा चुनाव
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव में सभी राजनितिक दलों के लोग ताकत झोंक दिए हैं। धुआंधार चुनाव प्रचार के बीच यह चुनाव दिन ब दिन भयावह और गंभीर होते जा रहा है।
दो दिन पूर्व सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के कार्यक्रम का कवरेज करने गये एक पत्रकार के साथ भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अभद्रता की गयी। इस मामले की शिकायत मिलने पर एसपी अनुराग आर्य ने एसपी सिटी शैलेंद्र लाल को मामले की जांच सौंपी है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। अभी यह मामला पूरी तरह से शांत भी नहीं हो पाया था कि शनिवार को इसी सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के देवरांचल में चुनाव प्रचार के दौरान सपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के जनसंपर्क के दौरान समर्थकों में मारपीट हो गयी। मारपीट होने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। हालांकि पुलिस और नेताओं ने किसी तरह से मामले को शांत कराए। उधर शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उन लोगों को भी शांति भंग की धाराओं में पाबंद कर दे रहे हैं, जिन पर एक भी मुकदमे तक नहीं है। ऐसे लोगों को थाने से नोटिस मिलने से परिवार के लोगों में भय है कि कहीं पुलिस उन्हे जेल तो नहीं भेजवा देगी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए गौर करें तो यह चुनाव भयावह और गंभीर होते जा रहा है।
