रिपोर्टः नरेंद्र बहादुर राय

बिलरियागंज।
ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध छिड़ जाने से कामर्शियल गैस के बाद अब घरेलू गैस की किल्लत उत्पन्न है।
उधर गैस एजेंसी मालिकों का कहना है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है। अफवाहों के चलते लोग घबरा कर एजेंसी पर लंबी लाइन लगा रहे हैं। नगर पालिका बिलरियागंज में रामसमुझ गैस एजेंसी पर भी रविवार को गैस के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। गैस पाने के लिए आपस में मारा मारी की स्थिति उत्पन्न रही। लोग किसी तरह गैस पा सके जो पहले से गैस की बुकिंग कराये थे। गैस एजेंसी के मलिक प्रमोद यादव ने कहा कि एजेंसी पर गैस की कोई किल्लत नहीं है। जितना गैस मुझे पहले मिलती थी उतनी ही गैस अब भी मिल रही है। महज अफवाहों के चलते लोग घबड़ाए हुये हैं। आज़ रविवार, को दस बारह गाड़ी गैस विभिन्न क्षेत्रों में भेजी गई है। गैस के लिए बुकिंग करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *