
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
जनपद के सबसे बड़े अधिवक्ता संगठन दीवानी बार एसोसिएशन का चुनाव 18 दिसंबर को होगा। बार एसोसिएशन की तरफ से नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी बृजेश कुमार सिंह एडवोकेट ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम घोषणा की। उन्होंने बताया कि चार व पांच दिसंबर को दिन में 12:30 बजे से 4:30 बजे तक नामांकन पत्रों का दाखिला किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 6 दिसंबर को होगी। नाम वापसी की तिथि 7 दिसंबर को है। मतदान 18 दिसंबर को नौ बजे से सायं 4:30 बजे तक होगा। जबकि मतगणना 19 दिसंबर को सुबह बजे से होगी। चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा होते हैं दीवानी न्यायालय परिसर में प्रत्याशियों की सरगर्मियां बढ़ गई।
