दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

बूढ़नपुर।
नगर पंचायत बूढ़नपुर के भीलमपुर छपरा गांव निवासी डॉक्टर अंजली राय पुत्री सुरेंद्र कुमार राय का चयन यूपी पीएससी के एएमओ के पद पर हुआ है। अंजली के इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।
बता दें कि अंजलि की पढ़ाई हाई स्कूल व इंटरमीडिएट एसबीवीएम रायबरेली इंटर कॉलेज से हुई है। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने बीएचयू इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस से बीएएमएस 2016 में उत्तीर्ण किया। उसके बाद वह दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में अपनी सेवा जारी रखीं। सेवा के दौरान ही कोरोना काल के पश्चात उन्होंने यूपीपीसीएस की तैयारी करते हुए परीक्षा में बैठी। उनका चयन एएमओ के पद पर हुआ। जिसका रिजल्ट 19 दिसंबर को आया। अंजलि के पिता सुरेंद्र कुमार राय टेलीफोन विभाग में इंजीनियर पद से सेवानिवृत हैं। उनकी माता विंध्यवासिनी राय ग्रहणी हैं। उनके बड़े भाई नीरज कुमार राय स्टेट बैंक लखनऊ में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनकी छोटी बहन शालिनी राय कॉरपोरेट कंपनी में कार्यरत हैं। अंजलि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने बड़े भाई को दिया। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति और लगन से अगर प्रयास किया जाए तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। उन्होंने मीडिया से बात करते हैं बताया कि उनका सपना है कि भविष्य में एसडीम पद पर तैनात हो जिसके लिए उनकी तैयारी जारी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने पद और कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आगे की तैयारी जारी रखूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *