दैनिक भारत न्यूज

पटवध।
बिलरियागंज नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 25 शेखूपुर मोहल्ले में हरिजन बस्ती में आज तक कोई कार्य नहीं हुआ है। शौचालय भी नहीं है, पानी बहने का कोई निकास नहीं है। विद्युत पोल भी नगर पालिका वार्ड होते हुए मोहल्ले के अंदर आज तक नहीं गड़ा है। आने-जाने का रास्ता भी टूटा पड़ा है। घर का पानी लोग अपने-अपने दरवाजे पर गड्ढा खोदकर रोका हुए हैं। नाला ना होने के कारण सबके दरवाजे पर पानी रुका हुआ पानी रुकने के कारण गंदगी से मच्छरों का प्रकोप है। इससे यहां डेंगू जैसी बीमारी भयंकर हो सकती है। दवा का छिड़काव भी नहीं हुआ है। पीने का भी कोई प्याऊ इंडिया मार्का नहीं है।
मुहल्ले के फेंकू राम ने बताया कई बार सभासद से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अखिलेश ने कहा आने-जाने का रास्ता एकदम नहीं है। फुलवंती ने कहा मेरे पास आवास नहीं है। इसका भी सर्व नहीं हुआ। केवल आश्वसन मिला है। उर्मिला ने बताया की बारिश के समय पूरा पानी रास्ते में भर जाता है। जिससे हम लोगों को बाहर निकलना दुभर हो जाता है। यह बड़ी समस्या है। सत्यम भारती ने बताया की रोड पर एक स्टीक लाइट है। जिसमें बल्ब फ्यूज है। कभी कोई देखने नहीं आता है। इसकी शिकायत कई बार की गई सरकार द्वारा दी जा रही उपलब्धियां वार्ड नंबर 25 हरिजन बस्ती पूर्वी को उपेक्षित कर दिया गया है। जो रोड बना है कहीं-कहीं नाले खुले पड़े हैं। पटिया भी नहीं लगी है। विद्युत की काफी समस्या है। लोग दीवारों सहरे में तार खींचा कर लाइट जलते हैं। लाइट कनेक्शन सबका है उसके बाद भी नगर पालिका हम लोगों को अपेक्षित किया हुआ है। मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा है। जिससे हम लोगों को भयंकर बीमारी का भी सामना करना पड़ सकता है। अपने मोहल्ले की पूरी समस्या को फेंकू राम, अखिलेश, फुलवंती, उर्मिला, ममता, अमरिश, प्रमोद, सत्यमेव भारती, संदीप कुमार, बिफाई, विक्रम, हरिनाथ, ज्ञानमती, कालिंद्री, शंकर, लक्ष्मण, सुनीता आदि ने समस्याओं से निजात दिलाने की मांग किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *