
अमेरिका में नौकरी के दौरान वहां की लड़की से हुआ सचिन को नैनाचार
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
हमीरपुर।
अमेरिका की एक लड़की यूपी की बहू बन गई है। अमेरिका में नौकरी करने के दौरान हमीरपुर के सचिन शर्मा की ओलिविया वेन से दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे ये प्यार में बदल गई। 23 नवंबर को ओलिविया और सचिन हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। पड़ोस में आई विदेशी बहू को देखने वालों का तांता घर के बाहर लगा रहा। ओलिविया मूलरूप से अमेरिका के अरवाइन शहर की रहने वाली है। शादी में उनके साथ मां नैनडो भी मौजूद रहीं।
