आशीष तिवारी

आजमगढ़।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में मंगलवार को भगदड़ मच गयी। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ गयी। हालांकि अखिलेश यादव के मंच संभालने के बाद माहौल शांत हुआ। प्रयागराज फूलपुर के बाद यह दूसरी घटना हो गयी। इसको लेकर राजनितिक माहौल गरम हो गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 25 मई को जिले में मतदान होना है। मंगलवार को जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा आयोजित थी। योगी का सगड़ी विस क्षेत्र में कार्यक्रम था। जबकि लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरेवां मोड़ सरायमीर में सपा प्रमुख की जनसभा थी। अखिलेश को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ थी। दोपहर करीब एक बजे के आसपास अखिलेश मंच पर पहुंचे। उन्हे देखते ही उनकी पार्टि के कार्यकर्ता इतना उत्साहित हो गये कि पंडाल की पाइपों पर चढ़कर हल्ला करने लगे। भीड़ बैरिकेडिंग तोड़ कर मंच के करीब पहुंच गये। स्थिति अनियंत्रित देख पुलिस लाठी भांजकर मामला शांत कराने के प्रयास में जुट गयी। लेकिन माहौल खराब होने लगा। यह देखकर अखिलेश यादव स्वयं मंच संभालते हुए शांत रहने की अपील करने लगे। अखिलेश के बार बार निवेदन करने के बाद माहौल शांत हुआ। इसके बाद उनका संबोधन शुरू हुआ। करीब आधे घंटे के संबोधन में अखिलेश के निशाने पर भाजपा और सरकार रही। बता दें कि दो दिन पूर्व प्रयगराज के फूलपुर में अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा में भी कुछ इसी तरह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *