दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसेनाबाद गांव में स्थित चकिया परसहां मार्ग पर आमना इंटरनेशनल स्कूल में रविवार की रात चोरों ने सीसीटीवी कैमरा और उसकी मशीन को तोड़कर 25 हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये से अधिक मूल्य का कीमती सामान की चोरी हो गया।
स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद मोअज़्जम ने बताया कि आज रात हमारे स्कूल में चोरों ने दीवार कूद कर अंदर आए और पहले सामने लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़े फिर ऑफिस के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और अंदर सीसीटीवी कैमरे की मशीन तोड़े फिर सीढ़ी लगाकर दूसरे ऑफिस में गए और काउंटर का लॉक तोड़कर अंदर रखा 25 हजार नगद कैस चोरा लिए और कैमरे तोड़ दिए। कई काउंटर का लाक तोड़कर कागजात समेत लगभग लाखों रुपए से ऊपर की चोरी किए हैं।
निजामाबाद क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। निज़ामाबाद थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही है। लोग सीसी टीवी कैमरा भी लगवा रहे हैं। लेकिन चोरी की घटनाएं नहीं रुक रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *