दैनिक भारत न्यूज

बिंद्राबाजार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार रसूलपुर बाजबहादुर गांव मे बीती रात पड़ोस के घर में घुसे युवक को पड़ोसी ने लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बाज बहादुर रसूलपुर गांव निवासी श्रवण कुमार (30) पुत्र पूनवासी बीती रात पड़ोस के ही आकाश सोनकर के घर में घुस गया। परिजनों ने आहट पाकर श्रवण सोनकर को पकड़ लिया और लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। शनिवार की भोर में श्रवण के परिजन श्रवण को घायलावस्था में अस्पताल ले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई में दूसरे नंबर पर था। वह गोसाई की बाजार में आम का जूस बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृत्यु की सूचना मिलते ही पत्नी कविता व माता शुभवता देवी का रो-रोकर बुरा है। मृतक की 1 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतक के पिता ने आरोप लगाया की मेरे बेटे को पड़ोसीयों द्वारा जानबूझकर बीती रात बंधक बनाकर लाठी डंडे से मारा पीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस ने आकाश सोनकर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष गंभीरपुर बसंत लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *