
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
सिधारी थाने की पुलिस रेलवे स्टेशन के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर ली। उसकी निशानदेही पर चार लड़कियां बरामद हुईं। जिसमें दो बालिग और दो नाबालिग हैं। इन्हें घर से भगाकर कहीं छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दिया गया।
पूर्व की घटनाः
दिनांक 7 दिसंबर 2023 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की 3 लडकियों तथा 1 अन्य लड़की को घर से अभियुक्त अरुण पुत्र दयानन्द ग्राम बम्हौर थाना मुबारकपुर आजमगढ़, बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गयी।
गिरफ्तारी का विवरणः
दिनांक 28 दिसंबर 23 को उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अरुण पुत्र दयानन्द ग्राम बम्हौर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष व 4 लड़कियों को रेलवे स्टेशन आजमगढ़ से समय करीब 20.30 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान कर दिया गया।
