देवीलाल यादव

आजमगढ़।
नगर पंचायत जीयनपुर के मुख्य चौक पर बुधवार की रात अनियंत्रित पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने युवक की पहचान कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना के समय युवक बारात जा रहा था, जबकि पिकअप चालक मुर्गा लादकर सप्लाई करने जा रहा था।
मृत युवक महताब आलम है। वह शहर कोतवाली मऊ के मुंशीपुरा मुहल्ले का निवासी था। बुधवार की रात को वह अपनी बाइक से कहीं बारात में शामिल होने के लिए जा रहा था। जैसे ही महताब की बाइक नगर पंचायत जीयनपुर के मुख्य चौक पर पहुंचा कि विपरित दिशा से आ रही मुर्गा लदी पिकअप ने महताब की बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में महताब गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *