दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शहर के मध्य सदावर्ती अठवरिया मन्दिर में रविवार को बड़े धूम धाम से सावन कीर्तन मनाया गया।
सावन माह में अठवरिया मन्दिर में श्री कृष्ण झूला कीर्तन बड़े धूम धाम से मना गया। जिसमें अग्रवाल समाज की सैकड़ों महिलाओं ने चढ़बड़ के हिस्सा लिया। कार्यकम में सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण को फूलों से सजे झूले में बैठाया गया। ऐसी छवि मानो स्वय कृष्ण आकर झूला झूल रहे हों। समाज की महिलाओं द्वारा भगवान को मीठे मीठे भजनों से भगवान को रिझाया गया। कार्यकम समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रश्मि अग्रवाल, रिशा अग्रवाल,शिखा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल लिली,छाया, अरुणा,पल्लवी, रेखा,पूजा, बबिता आदि महिलाओं ने चढ़बड़ के हिस्सा लिया। कार्यकम की जानकारी अठवरिया परिवार के ओम प्रकाश, अमृत अग्रवाल, श्याम प्रकाश ने सयुक्त रूप से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *