
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला मुकदमे के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए सीओ सगड़ी के यहां पह़ुची तो गैंगरेप करने का भी आरोप लगाई। पीड़िता द्वारा गैंगरेप का आरोप लगाने से हड़कंप मच गया। गुरुवार को आलाधिकारियों के निर्देश पर महराजगंज थाने की पुलिस आगे की प्रक्रिया पूरी कराने में जुट गयी। जबकि सीओ सगड़ी पूरे मामले की जांच तेज कर दिए हैं।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन के मुताबिक महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 26सितंबर को थाने में तहरीर दिया। जिसमें क्षेत्र के एक व्यक्ति पर रुपये लेनदेन के विवाद में मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया। महिला की तहरीर के मुताबिक मामला दलित उत्पीड़न एक्ट का होने की वजह से जांच सीओ सगड़ी को सौंपी गयी। सीओ ने जब महिला का बयान दर्ज किया तो महिला ने मारपीट, धमकी देने के साथ ही गैंगरेप करने का भी आरोप लगाया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जैसे ही महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया। इसकी जानकारी होते ही पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। पुलिस सच का पता लगाने में जुट गयी है।
