दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में एक महिला की तहरीर पर मुआयना करने पहुंचे पुलिसवाले से ग्राम प्रधान और प्रधान समर्थकों के बीच झड़प हो गई, इस दौरान प्रधान और सिपाहियोध ने एक दूसरे से मारपीट किए। इसकी सूचना पर थाना गंभीरपुर से और पुलिसकर्मी बेलवा गांव पहुंचे, ग्राम प्रधान व समर्थकों को उठाकर थाने ले आये। प्रधान को छुड़ाने के लिए गांव के लोग काफी संख्या में थाने पहुंच गये और प्रधान को छोड़ने की जिद पर अड़ गये। थाना प्रभारी गंभीरपुर बसंत लाल कहीं बाहर गए हुए थे। उन्होंने यह कह कर वापस कर दिया कि सुबह में आऊंगा तो मामले को देखूंगा।
बता दें कि बेलवा गांव में किसी व्यक्ति के घर भोज कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा आपस में बातचीत करके हँसी ठहाके लगाए जा रहे थे। यह बात एक महिला को नागवार लगी। महिला गंभीरपुर थाने में पहुंचकर यह प्रार्थना पत्र दिया कि गांव के कुछ युवक मेरे ऊपर रूपयों की बोली लगा रहे थे। इस शिकायत पर थाने से दो सिपाही मौके पर मौका मुआयना करने के लिए पहुंचे। उनके पहुंचने पर पूछताछ होने लगी। इसी बीच ग्राम प्रधान कमल सिंह भी पहुंच गए। पुलिस और प्रधान के बीच शब्दों को लेकर कहासुनी होने लगी। कहा सुनी होते-होते हाथापाई भी हो गई। पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना गंभीरपुर थाना प्रभारी को दिया। उनके निर्देश पर थाने से एक दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और प्रधान व अन्य व्यक्ति को उठाकर गंभीरपुर थाने में लेकर आए। थाने पर प्रधान व पुलिस कर्मियों के बीच वार्तालाप चली रही थी। पुलिस और प्रधान दोनों एक दूसरे पर शराब पीने का आरोप लगा रहे थे। मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधान व अन्य व्यक्ति को हवालात में डाल दिया। प्रधान के हवालात में जाने की सूचना पर संभ्रांत नागरिकों, प्रधानों के फोन घनघने लगा। लेकिन थानाध्यक्ष किसी की नहीं सुने। दूसरे दिन सुबह हिरासत में लिए गये लोगों को परिजनों को सौंप दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *