
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। चार्ज संभालने के बाद वे पुलिस लाइन पहुंचे। वहां पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा का निरीक्षण किया।
डीआईजी ने कहा कि आजमगढ़ में शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के मुताबिक प्रक्रिया चल रही है। यहां की पुलिस बेहतर काम कर रही है।
पुलिस लाइन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डीआईजी ने कहा कि पुलिस हमेशा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। शासन का भी अपराधियों के खिलाफ सख्ती करने का निर्देश दिया है। आजमगढ़ मंडल के आजमगढ़, मऊ और बलिया जिले में यह कार्य चल रहा। वहां की पुलिस काम कर रही है, वह क्रम लगातार जारी रहेगा।
बता दें कि शासन द्वारा प्रयागराज महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए डीआईजी वैभव कृष्ण को महाकुंभ का डीआईजी बना दिया गया। जबकि आईपीएस सुनील सिंह को आजमगढ़ परिक्षेत्र का नया डीआईजी बनाया गया है। मंगलवार को उन्होने अपना पदभार ग्रहण किया।
