विधान भवन की बैठक में पिछली सीट पर बैठे हुए थे मोहन यादव, घोषणा के बाद सभी चौंक गये

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

भोपाल।
मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन सोमवार की शाम चार बजे के बाद इस रहस्य से पर्दा उठ गया। अब मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री की कमान डाक्टर मोहन यादव को सौंपी गयी है।
सोमवार को इस बात पर विचार करने के लिए विधायक दल की बैठक आयोजित की गयी थी। इस बैठक में सभी विधायक और शीर्ष नेतागण बैठे हुए थे। बैठक के दौरान ही मोहन यादव पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। तभी उनके नाम की घोषणा की गयी। इस तरह की घोषणा से बैठक में मौजूद लोग चौंक गये। नाम की घोषणा होने के बाद मोहन यादव को अगली सीट पर बुला लिया गया। मोहन यादव पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने यह फैसला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *