
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सदर तहसील के प्राथमिक विद्यालय इटौरा के छात्र छत्राओं को प्रधानाध्यापक अलका श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर भ्रमण के लिए ले जाया गया। शुक्रवार को भ्रमण का उद्देश्य है कि बच्चे अपने जिले में स्थित महत्वपूर्ण एवं दर्शनीय भवनों एवं स्थानों से परिचित हो सकें। साथ ही अपने नगर की कला संस्कृति को भी जान सकें।
छात्रों की यात्रा प्राथमिक विद्यालय से प्रारम्भ होकर जिलाधिकारी कार्यालय, हरिऔध कला भवन, विकास भवन आदि का सभी ने विधिवत अवलोकन किया। सभी बच्चे अच्छी तरह से घूम कर देखा और इन स्थानों के महत्व समझा। इसके बाद सभी श्री बड़ा गणेश मंदिर गए। वहां दर्शन पूजन किया एवं कुंवर सिंह उद्यान में मनोरंजन किए। स्कूल के इस प्रयास से सभी बच्चे काफी प्रसन्न दिखे।
