बिलरियागंज के जयगहां बाजार में स्थित कोचिंग सेंटर से कंप्यूटर कोर्स कर रही थी

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
पटवध।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रामपुर हजाम पट्टी गांव निवासी दिशा गुप्ता ( 18) पुत्री कमलेश जयगहा बाजार में स्थित प्राइवेट कोचिंग में कंप्यूटर कोचिंग कर रही थी। कोचिंग करने के बाद वह अपने घर आई। जहां परिवार के अन्य सदस्य कहीं बाहर गये थे। कुछ देर बाद उसका भाई घर लौटा तो देखा कि बहन की लाश उसके ही दुपट्टे से पंखे के सहारे लटक रही थी।
इसी ग्राम सभा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उसकी मां सुनीता खाना बनाने का काम करती है। घटना के समय सुनिता विद्यालय में खाना बनाने गयी थी। जैसे ही बेटी के मौत की सूचना मां को मिली वह अपनी छोटी पुत्री के साथ स्कूल से घर दौड़ते हुए घर पहुंची। बेटी की लाश देखते ही वह दहाड़े मारते हुए रोने लगी। लोगों के सहयोग से उसकी लाश किसी तरह से ऊपर से नीचे उतारी गयी। मां अफनी बेटी को गोंद में लेकर रोने चिल्ला रही थी। उसकी चीख पुकार सुनकर लोग जुट गये। सूचना पर पूर्व प्रधान अमरजीत, वर्तमान सभासद प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच बिलरियागंज थाने से थानाध्यक्ष बसंत लाल दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पूर्व प्रधान वर्तमान सभासद रामपुर के अमरजीत ने बताया कि यह काफी गरीब परिवार की लोग हैं। पिता मुंबई में किसी दुकान पर नौकरी करता है। तीन बहन व एक भाई हैं। कोचिंग फढ़कर सीधे घर पहुंचकर छात्रा के फांसी लगाने की घटना से चर्चाओं का बाजार गरम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *