
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
” गिरिराज धरण मैं तो तेरी शरण” उपरोक्त उद्गार श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के तत्वावधान में आयोजित कथा के पांचवे दिन शुक्रवार को कथा वाचक श्रीविष्णुदत्त शर्मा (श्रीधाम वृन्दावन) महराज ने कहा कि जो भागवत जी की कथाएं आयोजित हो रही हैं। यह केवल संतों की करुणा का ही प्रतिफल है। जगत के कल्याणार्थ ही संत जन धराधाम पर विचरण करते हैं।
यह कथा आजमगढ़ जनपद के पूरादुबे, अहरौला में आयोजित है। पंडित श्रीराम पांडेय जो कि स्वयं भागवत जी के उद्भट विद्वान हैं, आपके सुपुत्र आचार्य हर्षचरित (देवेन्द्र) पांडेय मुंबई में रहकर देश विदेश में कर्मकाण्ड एवं श्रीमद्भागवत जी की कथा कहते हैं।
आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में कर्मकाण्ड के आचार्य बलभद्र गुरु अपने सहयोगी आचार्य जनों के साथ प्रभात की मंगल बेला से ही पूजन एवं पारायण के कार्य प्रारंभ करते हैं। कार्यक्रम के आयोजन में श्री श्री 108 श्रीक्षेत्र दुर्वासाधाम महामंडलेश्वर शुभम दास जी महाराज तथा मंडलेश्वर मुन्ना बाबाजी (दैवज्ञ) महाराज, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह, डा. अजय पांडेय, पत्रकार सौरभ मिश्र, अरुण उपाध्याय, योगेन्द्र चौबे, ग्राम प्रधान शत्रुघ्न कन्नौजिया, मनिक लाल यादव, रवीश पांडेय, आचार्य मधुसूदन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
