दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
विकास खण्ड-कोयलसा के ग्राम पंचायत भवानीपट्टी में तैनात सफाई कर्मचारी नीरज सिंह अपनी ग्राम पंचायत में कार्य कर रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग पहुंच गये। सभी ने सफाईकर्मी से साफ सफाई करने से मना दिया। सफाईकर्मी ने कहा कि यह मेरी ड्यूटी है। सफाईकर्मी के इस बयान से नाराज मनबढ़ों ने उसे मारपीटकर घायल कर दिया। सफाईकर्मी किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया। साथ ही जिला संगठन को सूचना दिया। इसके बाद जिला संगठन पीड़ित सफाईकर्मी को लेकर कप्तानगंज थाने में पहुंचकर तहरीर दिया। पीड़ित सफाईकर्मी नीरज के साथ सी.पी. यादव जिलाध्यक्ष, ओंकार नाथ जिला महामंत्री, जनार्दन यादव संगठन मंत्री,मुराली यादव,दीपक सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कोयलसा, अजय सिंह,संतोष सिंह,अतुल पांडे इत्यादि सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। इस संबंध में एसओ कप्तानगंज ने कहा कि तहरीर मिल चुकी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जो सही होगा उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *