दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश में करणी सेना का विस्तार करते हेतु आजमगढ़ के लोहरा निवासी उपेंद्र प्रताप सिंह को सूबे का सदस्यता प्रभारी घोषित किया है। इस घोषणा से लगातार बधाईयां मिलने का क्रम जारी है। इसके अलावा आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी विशाल सिंह व आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह बंटी, युवा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह परिहार के भी नामों की घोषणा हुई है। जिससे संगठन में नए जोश का संचार हुआ है।
प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज को एकजुट कर अपने हितों की लड़ाई के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने समाज को एकजुट कर शासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए संगठन की मजबूती की आवश्यकता हैं। संगठन ने सदस्यता प्रभारी का जो दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी।
बताते चले कि उपेंद्र प्रताप सिंह इसके पूर्व में आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष के साथ साथ अन्य पदों पर काम कर चुके हैं।
उन्होंने कहाकि अपने आजमगढ़ के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विशाल सिंह व जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह नए ऊर्जावान युवक हैं, जिनकी क्षमताओं के बल पर अपने ही मंडल पर व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान को मूर्त रूप दिया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह ने भी प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।
बधाईयां देने वालों में आशुतोष सिंह, मुन्ना सिंह, वीरेंद्र सिंह, विक्की सिंह, विपिन सिंह, राजवीर सिंह, यशवंत सिंह, रजवंत सिंह, रजत सिंह, अखिलेश सिंह, विजय सिंह, शुभम सिंह, आजाद सिंह, अंकित सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *