
दैनिक भारत न्यूज
सगड़ी (आजमगढ़)।
तहसील सगड़ी में मंगलवार को न्यायालय परिसर में अधिवक्ता और वादाकारी आपस में गाली गलौज करते हुए भिड़ गए।अधिवक्ता को न्यायालय के अंदर ही घूसे से मारकर वादकारी ने नाक तोड़ दिया। जिससे अधिवक्ता लहू लुहान होकर जमीन पर गिर गया। इस घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी, लेकिन पुलिस जान पर खेलकर मामले को सुलझा ली।
रामवृक्ष पुत्र सतई जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले हैं। स्वयं के मुकदमे की पैरवी करने तहसील सगड़ी पहुंचे थे। नायब तहसीलदार अजमतगढ़ के कोर्ट में मुकदमे के दौरान न्यायालय के अंदर मनसा यादव अधिवक्ता उम्र लगभग ४२ वर्ष ने अगली तारिख पर सुनने की तहसीलदार अजमतगढ़ रंजीत बहादुर सिंह से गुहार लगाई, तभी वादाकारी रामवृक्ष यादव ने अधिवक्ता को घूसे से मुंह पर जोरदार तरह मारा की नाक से खून आने लगा और वह लहू लुहान होकर जमीन पर गिर गये। इतने में अधिवक्ताओं ने वादाकारी को दौड़ा लिया, वह जान बचाने की नियत से अधिवक्ता भवन में घुस गया। जहां अधिवक्ताओं ने रामवृक्ष को लात घूंसो से मरने पीटने लगे।इसी दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस वालों ने रामवृक्ष की जान बचा लिया। अपने साथ लेकर चले गये। अधिवक्ताओं ने सीओ दफ्तर को घेर लिया, तभी मौके पर पहुंचे कोतवाल विवेक पांडे ने अधिवक्ताओं से तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिवक्ता को मेडिकल परीक्षण हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ भेज दिया गया। जहां से डॉक्टर ने अधिवक्ता को सदर के लिए रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
