दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अयोध्या से जुड़े निजामाबाद तहसील क्षेत्र के दत्तात्रेय मन्दिर के महंत रबी बाबा महाराज को मन्दिर परिसर में शराब पीने से मना करने पर दबंगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाबा ने बता या की मन्दिर परिसर में पांच लोग आकर मांस मदिरा का सेवन करने लगे, तो मन्दिर के पुजारी रबी बाबा ने मना किया और कहा कि अगर मांस मदिरा सेवन करना है तो मन्दिर परिसर से बाहर निकल कर करें। इतना सुनते ही दबंगो ने बाबा पर हमला कर दिया। जिसके कारण बाबा को काफ़ी चोट लग गयी और वे घायल हो गये। बाबा की आवाज सुनकर श्मशान घाट पर लाश जला रहे लोगों ने बचाया और एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सूचना देकर थाना पर भेज दिया। लेकिन चार आरोपी भाग गए हैं। मन्दिर के पुजारी रबी बाबा महाराज के सिर, गला, पैर, पीठ और सीने में काफ़ी चोट लगी हुई हैं। गले के ऊपर से लगातार खून निकल रहा है। बता दें कि यह मंदिर लगभग 17 एकड़ में फैला हुआ है। इस मंदिर में करोड़ो कि अष्ट धातु की मूर्ति स्थापित थी, जिसे दो दशक पहले चोरों ने चोरी कर लिया था, लेकिन पुलिस ने राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की मूर्ति बलिया जनपद से बरामद कर लिया था। लेकिन सुरक्षा के अभाव के कारण सभी मूर्तियों को निजामाबाद थाना के मालखाना में रखा गया है और मंदिर के संचालन के लिए अयोध्या राम मंदिर समित ने अयोध्या से मंदिर की देखरेख करने के लिए रबी बाबा को निजामाबाद दत्तात्रेय कि जिम्मेदारी दी गई है। तब से बाबा लगातार मन्दिर परिसर में रहकर विकास कार्य भी किया है। लेकिन उनके ऊपर हुए प्राण घातक हमले से लोग बहुत आहत हैं। मुंह में अधिक चोट लगने के कारण बोलने में असमर्थ हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाबा को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *