
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जहानागंज थाने के इदिलपुर गांव निवासी एक मुर्दे को
शहर कोतवाली पुलिस द्वारा करीब छह साल बाद लखनऊ से पकड़ लिया गया। वह लखनऊ में टेंपो चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजवा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक जहानागंज थाना क्षेत्र के इदिलपुर गांव निवासी अरविंद चौहान पुत्र मुसाफिर चौहान 30 जुलाई 2019 को गायब हो गया। जहानागंज थाने में इसकी गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस अरविंद को ढूंढ रही थी कि इसी बीच अरविंद की पत्नी सुनीता ने कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें जहानागंज थाने के लक्ष्मीपुर गांव निवासी वासुदेव चौहान पुत्र अम्बर चौहान और सिधारी थाने के नोनरा गांव निवासी घरबरन चौहान पुत्र लुरखुर चौहान को आरोपित किया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अरविंद चौहान जिंदा है और लखनऊ में रह रहा है। वह आईआईएम जनपद लखनऊ के पास रहता है। इस सूचना पर शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय अपनी टीम के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।
0000000
पूछताछ में उगला राजः
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि
अरविन्द चौहान से पूछने पर बताया कि मैं एलकेमिस्ट लिमिटेड कम्पनी आजमगढ़ में मार्केटिंग/एजेण्ट का कार्य वर्ष 2006 से प्रारम्भ किया था। कम्पनी 2017 में भाग गयी। मैंने अपने सम्बन्धियों का करोड़ो रुपये जमा कराकर एवं जनता के व्यक्तियों का करोड़ों रूपया जमा कराया। उक्त कम्पनी के भाग जाने के कारण जिन लोगों द्वारा पैसा जमा किया गया था। अपना पैसा वापस मांगा जाने लगा। जिस कारण 19.07.2019 को मैं प्रातः 06.00 बजे अपना मोबाइल आदि कमरे पर छोड़ कर लखनऊ चला गया। लखनऊ में आईआईएम के पास किराए पर कमरा लेकर आटो चलाने लगा तथा मोबाइल नम्बर बदल बदल कर वाह्ट्सअप काल पर अपनी पत्नी एवं बच्चों से बात करता था। मैंने अपने रिश्तेदार वासुदेव चौहान पुत्र अमर चौहान नि. लक्ष्मीपुर थाना जहानागंज से अपने एवं अपनी पत्नी के खाते में धोखाधड़ी कर 04 लाख 42 हजार 500 रूपए लिए गए थे। जिस सम्बन्ध में बासदेव चौहान ने मेरे पिता मुसाफिर चौहान एवं पत्नी सुनीता चौहान के विरुद्ध थाना जहानागंज में केस दर्ज करा दिया। जो कोर्ट में लंबित है। मुकदमा उपरोक्त के वादी पर मुकदमा वापस लेने हेतु दबाव बनाने के उद्देश्य से मेरी पत्नी सुनीता द्वारा माननीय न्यायालय को गुमराह कर/न्यायालय में झूठा शपथ पत्र देकर न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहाँ से आदेश कराकर वासुदेव चौहान और घरभरन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराया था। एसपी ने बताया इस संबंध में दर्ज सभी मुकदमों को इकट्ठा करके कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
