पुलिस की रिमांड पर आए हत्यारोपी की निशानदेही पर हुई बरामद

जमीनी विवाद के चलते की गयी थी पिंटू जायसवाल की गोली मारकर हत्या

रिपोर्टः अरुण यादव

आजमगढ़।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में 13 अक्टूबर 2023 की शाम को गाजीपुर जिले के गल्ला कारोबारी पिंटू जायसवाल की हत्या के बाद हत्यारोपियों ने पिस्टल लालमऊ के जंगल में छिपा दिया था। जिसे शुक्रवार को मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस को यह सफलता रिमांड पर आए बदमाश के जरिए मिली।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जमीन के विवाद में गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के बरेहता गांव निवासी गल्ला कारोबारी पिंटू जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पिंटू के घर वालों का आरोप है कि पिंटू का जमीनी विवाद योगेश यादव पुत्र रामजी यादव व रामकिशुन यादव उर्फ गब्बू यादव पुत्र रामजी यादव का है। यह लोग मेहनाजपुर थाने के रामपुर जमीन पाल्हन गांव के रहने वाले हैं। उसी विवाद के चलते यह लोग पिंटू की हत्या किए हैं। पुलिस तहरीर के मुताबिक योगेश यादव, रामकिशुन यादव उर्फ गब्बू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाईः
एसपी के मुताबिक 14 अक्टूबर को हत्यारोपित अभियुक्तों योगेश व राम किशुन के द्वारा ग्राम रामपुर जमीन पाल्हन स्थित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाये गये मकान के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में सम्पन्न करायी गयी।

जांच शुरू हुई तो खुलती गयी कलईः
एसपी ने बताया कि जांच शुरु होने पर तीन आरोपियों का नाम प्रकाश में आया। जिसमें गाजीपुर के सैदपुर थाने के भद्रसेन गांव निवासी सुधीर यादव पुत्र स्व. दयाराम यादव,
मेहनाजपुर थाने के रामपुर जमीन पाल्हन गांव निवासी
प्रियंका यादव पत्नी योगेश यादव, गाजीपुर जिले के खानपुर थाने के तियरा नेवादा गांव निवासी नीरज यादव उर्फ बबलू पुत्र लल्लन यादव है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया है। जबकि चौथा आरोपी सुधीर यादव फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का दबाव बना रही थी। पुलिस के दबाव में वह दो नवंबर को आत्मसर्मपण कर दिया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष मेहनाजपुर प्रदीप कुमार मिश्रा आरोपी योगेश यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। योगेश के मुताबिक पुलिस उसे लेकर लालमऊ गांव में जंगल की तरफ गयी। जहां झाड़ी में छिपाकर रखी गयी पिस्टल बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *