दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने फर्जी एमएलसी बनकर धमकी देने वाले को गिरफ्तार करके जेल भेजवा दी।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक थानाध्यक्ष जीयनपुर उप निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय द्वारा जीयनपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दिया गया की 30 नवंबर को थानाध्यक्ष के सीयूजी मोबाइल नम्बर पर एक व्यक्ति द्वारा खुद को सुभाष यदुवन्सी MLC बस्ती प्रदेश महामन्त्री भाजपा उत्तर प्रदेश बताते हुये फोन किया और  जमीनी विवाद में रामजीत यादव पुत्र स्व. रामचन्द्र यादव निवासी राजूपट्टी थाना जीयनपुर के विरूद्ध कोई कार्यवाही न करने के लिये कहा था, परन्तु तुम 151 की कार्यवाही कर दिये हो  दुबारा उस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्यवाही किये तो ठीक नही होगा। एसपी से कहकर तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा। एसपी ने बताया की आरोपी ने कयी बार थानाध्यक्ष के सरकारी नंबर पर फोन करके धमकाया। फोन उठाने पर आरोपी ने कहा कि  मेरे द्वारा कई बार फोन करने पर भी आपने ठीक नहीं किया, तथा रामजीत यादव उपरोक्त को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से फर्जी तरीके से सुभाष यदुवन्सी MLC बनकर फोन कर कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पर्याप्त साक्ष्य सबूत मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर ली।

गिरफ्तारी का विवरणः
एसपी के मुताबिक शनिवार को जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह व सर्विलांस टीम के सहयोग से फर्जी एमएलसी बनकर फोन करने वाले अभियुक्त राजेश यादव पुत्र रोहित यादव निवासी ग्राम गडवल पोस्ट बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़  को केशवपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *