दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की मनमानी से शहर की जनता कराह रही है। बेतहासा हो रही करों की वसूली से लोग परेशान हैं। मामले की शिकायत होने पर सीएम योगी ने पूरे मामले की जानकारी डीएम से मांगा है।
सिधारी पूर्वी के सभासद विजय चंद्र यादव ने इस पूरे मामले की शिकायत सदर विधायक एवं पूर्ल मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के समक्ष रखा। इस मामले में तत्काल विधायक की तरफ से शासन को पत्र देकर अवगत कराया गया। सभासद के मुताबिक नगर में तमाम प्रकार के करो में बेतहासा वृद्धि करके वसूली जा रही है। इस मामले को संज्ञान में आने पर सीएम एक्शन के मूड में आए और तत्काल रिपोर्ट तलब किया। सीएम के अनु सचिव मो. वासिफ ने डीएम आजमगढ़ को पत्र देकर पूरे मामले में एक सप्ताह के भीतर पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *