
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
बूढ़नपुर।
बूढ़नपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता का शपथ दिलाया गया। शनिवार को यह कार्यक्रम तहसील परिसर में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में सिविल कोर्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय रहे। उन्होने कहा कि हम नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हैं। साथ ही यह अस्वस्थ करते हैं कि जब भी बुढ़नपुर के अधिवक्ता भाइयों के ऊपर किसी भी तरह का संकट आएगा तो हमारा संगठन हमेशा इनके साथ खड़ा रहेगा। इनके हर लड़ाई में हिस्सा लेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने पद एवं गोपनीयता शपथ ली और कहा कि मैं अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई लड़ने का काम करूंगा। उन्होंने सम्मान दिलाने का काम करूंगा। नवनिर्वाचित मंत्री रामविनय द्वारा सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि हम बार और ब्रेंच के बीच के संबंध को मधुर करने का काम करेंगे। साथ ही अधिवक्ता भाइयों के राजस्व को बढ़ाने का भी काम करेंगे। पूर्व मंत्री योगेन्द्र यादव और पूर्व मंत्री सूर्य प्रकाश यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विधिवत स्वागत कराया। इस अवसर पर सौरभ सहाय श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश यादव, योगेन्द्र यादव, जगत नारायण तिवारी, उमाशंकर पाण्डेय, शैलेंद्र, विनय कुमार यादव, विजय प्रताप सिंह, कपिल देव त्यागी, अमित, ईश्वर प्रताप सिंह, राम मूरत, पंकज श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, डब्ल्यू चौबे, शीतला प्रसाद, जगत नारायण तिवारी, जय प्रकाश पांडेय, सुभाष पांडेय, दिनेश सिंह, रविंदर, आद्या प्रसाद यादव, रमेश निषाद, कालीचरण, रामहित शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
