दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

लालगंज (आजमगढ़)। भारतीय जनता पार्टी मंडल देवगांव सिधौना की आवश्यक योजना बैठक बुधवार को भाजपा कार्यालय देवगांव में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह तथा मंडल मार्टीनगंज के प्रभारी अशोक कुमार सिंह थे। राजेश सिंह के मंडल अध्यक्ष के रूप में प्रथम बैठक में कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बैठक में आगामी बूथ स्तर की योजना बैठक की रणनीति पर चर्चा हुई। पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह व अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने राजेश सिंह को मण्डल अध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हम आशा करते हैं कि राजेश सिंह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक पूरा करेंगे तथा अपने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। हम सभी कार्यकर्ता नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष का हार्दिक स्वागत करते हैं और इनके यशस्वी कार्यकाल की शुभ कामनाएं ब्यक्त करते हैं। मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ूंगा। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पूरी निष्ठा से करूंगा।तथा भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम करूंगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, महामंत्री आशीष सिंह,बेलाल युसूफ खान,अजय जायसवाल, मनोज सिंह,पारस यादव, दुर्गा सिंह,अमरनाथ सिंह, बृजेन्द्र सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। संचालन महामंत्री आशीष सिंह व बेलाल युसूफ खान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *