
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
दिल्ली।
हिट एंड रन कानून को लेकर जारी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल मंगलवार की देर शाम को खत्म हो गयी। अब इससे प्रभावित होने वाली वस्तुओं का प्रभावी तरीके से संचालन शुरू हो जाएगा। ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके।
सूचना विभाग द्वारा दी गयी सूचना के मुताबिक केंद्र गृह सचिव और ट्रांसपोर्टरों की बैठक आयोजित की गयी थी। जो मंगलवार की देर रात तक चलने के बाद खत्म हुई। बैठक के बाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का बयान आया। जिसमें कहा गया कि हम लोगों के सारे मसलों का समाधान हो गया। 10 साल की सजा और जुर्माना लागू नहीं हुआ है। यह बैठक केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई थी। जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि एसोसिएशन की सलाह के बाद ही लागू होंगे। नए कानून अभी लागू नहीं हुए हैं। इसके बाद दो दिनों से चल रही हड़ताल अब खत्म हो गया।
