
दैनिक भारत न्यूज
बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी देवेंद्र चौहान (25) पुत्र अजय चौहान की महाराष्ट्र प्रदेश के नागपुर में 2 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नागपुर से देवेंद्र की लाश घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी देवेंद्र चौहान नागपुर में रहकर अल्युमिनियम का काम करता था। वह अपना पासपोर्ट बनवाने घर आया था। लगभग 20 दिन पूर्व वह वापस घर से गया था। 2 अक्टूबर को वह रोड के किनारे खड़ा होकर दुर्गा पूजा विसर्जन देख रहा था। उसी दौरान धक्का लगने से तीन मनबढ़ों से उसका विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने देवेंद्र के ऊपर चाकू से कई हमला कर दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। नागपुर पुलिस को देवेंद्र के मित्र गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खरहटी गांव निवासी दुर्गेश चौहान ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया। पुलिस तीनों युवक को हिरासत में ली। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा। शव देखते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। माता बिंदु चौहान समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक दो भाई दो बहन में तीसरे नंबर पर था।
