
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में अस्पताल संचालक और मरीज के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। अस्पताल संचालक और मरीज के परिजनों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने से मामला सुर्खियों में आ गया। रात में दोनों के बीच जमकर हुई मारपीट से भगदड़ मच गया।देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बे में आर्या हॉस्पिटल है।
जहां एक महिला को डिलीवरी के लिए लाया गया था। जिनके परिजन नॉर्मल डिलीवरी की बात कर रहे थे। जबकि अस्पताल के लोग ऑपरेशन से डिलीवरी करने की बात कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जहां मरीज को डिस्चार्ज करने को लेकर अस्पताल संचालक और मरीज के परिजनों के बीच मामला बढ़ा तो मारपीट शुरू हो गई। मौके पर भगदड़ मच गई और अस्पताल में भर्ती मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। लोग बाहर की ओर भागने लगे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना का वीडियो सामने आया। जिसमें किस तरह से अस्पताल के कर्मचारी मरीज के परिजनों को पीट रहे हैं।
बता दें कि आर्या हॉस्पिटल एक महीने में दो बार सीज हो चुका है, इसके बावजूद संचालन हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया की पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
