दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

बिंद्राबाजार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर काजी गांव में स्थित एक इंटर कालेज परिसर में घूसकर मनबढ़ों ने विद्यालय प्रबंधक सहित अन्य लोगों से मारपीट किए। स्थानिय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती कि मनबढ़ फरार हो गये। भागते समय उनकी बाइक छूट गयी। घटना के संबंध में प्रबंधक ने थाने में तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही।
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर काजी गांव में श्रवण इंटर कॉलेज चलता है। इसके प्रबंधक रामू चौहान हैं। उनकी तरफ से दी गयी तहरीर के मुताबिक बुधवार की दोपहर दो बाइक पर सवार होकर पांच मनबढ़ किस्म के युवक छात्र- छात्राओं से अभद्रता करने लगे। विद्यालय के अध्यापकों द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो उनके साथ भी गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रबंधक रामू चौहान द्वारा 112 नंबर को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो धमकी देने वाले आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की बाइक कब्जे में लेकर थाने चली आई। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *