दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिले के बरदह थाने की पुलिस ने ट्रांसपोर्ट के नाम पर ट्रक का नंबर बदलकर 253 कुंतल चावल बेचे जाने के मामले में अंतर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर आरोप है कि ट्रक का नंबर बदलकर 253 कुंतल से अधिक चावल बेच दिया। इस मामले में पीड़ित नंदलाल गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया था।
बतादें कि पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया था कि राहुल ट्रेडिंग कंपनी से नवंबर 2025 को 253 कुंतल चावल जिसकी कीमत 7 लाख रुपए से अधिक है को छत्तीसगढ़ भेजा गया था। जो वहां नहीं पहुंचा। इस बारे में जब ट्रांसपोर्टर से जानकारी की गई तो कोई सही उत्तर नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस मामले में मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। इस बारे में लालगंज के क्षेत्राधिकारी भूपेश कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक इधर से गुजरेगा जिसके बाद चालक की फोटो से मिलान कराई गई। चालक की पहचान रमाकांत यादव उर्फ मेधू यादव के रूप में हुई जो कि गाजीपुर का रहने वाला है। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से ₹15000 नगद बरामद किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 253 कुंतल चावल रास्ते में एक दलाल को साढ़े पांच लाख रुपए में भेज दिया। प्राप्त धनराशि से ट्रक की मरम्मत कराया। इसके साथ ही किस्त का भुगतान कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *