दैनिक भारत न्यूज

अहरौला।
शनिवार को भारी गहमागहमी के बीच कोटे की जांच हुई। जिसे प्रधान पक्ष और कोटेदार पक्ष अपनी दलील रख रहे थे। फूलपुर तहसील के सजनी गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम फूलपुर से कोटेदार जैश अहमद की राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की गई थी। जिसकी जांच करने क्षेत्रीय सप्लाई इंस्पेक्टर विकास सिंह पहुंचे थे। आरोप है की गांव के प्रधान अबू शहमा एक पक्ष को लेकर सुबह दस बजे गांव के साधन सहकारी समिति पर पहुंच गए, तो दूसरा कोटेदार पक्ष जैश अहमद गांव के पंचायत भवन पर सुबह से बाहर बैठा रहा। कोटेदार पक्ष का आरोप है कि पंचायत भवन का ताला प्रधान अबू शहमा व सचिव से कहने के बाद भी नहीं खोला गया। सभी लोग कड़ी धूप में पंचायत भवन के बाहर सप्लाई इंस्पेक्टर का इंतजार करते रहे। प्रधान पक्ष के लोगों का बयान दर्ज करने के बाद एक बजे दोपहर पंचायत भवन पर पहुंचे, तब ताला खोला गया। कोटेदार जैश अहमद का कहना है कि गांव में कुल 346 पात्र गृहस्ती के कार्ड धारक है, 44 अंतोदय हैं। शिकायतकर्ता पक्ष के लोगों ने कोटेदार पर राशन लेने के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग घाटतौली सहित अन्य अनियमिता का आरोप लगाया। कोटेदार पक्ष के लोग भी समय से राशन मिलने की बात कही। वही दोनों लोगों के द्वारा आरोप प्रत्यारोप लगाया गया। शिकायतकर्ता पक्ष के द्वारा साधन सहकारी समिति पर अपना बयान दर्ज कराया गया, तो कोटेदार पक्ष के लोगों ने एक बजे के बाद पंचायत भवन पर पहुंचे और सप्लाई इंस्पेक्टर ने बयान दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *