
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अतरैठ बाजार में देशी शराब की दुकान के सेल्समैन से एक मनबढ़ कम पैसा देकर शराब मांग रहा था। सेल्समैन ने शराब देने से इंकार कर दिया तो मनबढ़ ने जान से मारने की धमकी दिया। साथ ही लूट का प्रयास किया। स्थानिय लोगों ने बीच बचाव किया।पीड़ित ने थाने में तहरीर दिया।
पीड़ित सेल्समेन ओमप्रकाश यादव ने बताया कि क्षेत्र का रहने वाला मनबढ़ अमजद द्वारा आए दिन शराब के ठेके पर बवाल किया जाता है और फ्री में दारू की मांग की जाती है। जिसका मेरे द्वारा विरोध किया गया तो वह मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही दुकान को लूटने का भी प्रयास किया। इसकी शिकायत मेरे द्वारा 112 नंबर पर की गई। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया। शराब दुकान के मालिक राणा रुद्र प्रताप सिंह द्वारा स्थानीय थाने अतरौलिया पर शिकायत पत्र दिया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
