जांच में खुला राज, पूर्व में तीन अन्य छात्राओं के साथ कर चुका है गंदी हरकत

भय के चलते अन्य तीन छात्राओं ने नहीं खोला मुंह

आशीष तिवारी

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित कम्पोजिट विद्यालय मानिकपुर (महाजी देवारा) के प्रधानाध्यक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया। उन पर स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोप है। पुलिस की यह कार्रवाई चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार प्रधानाध्यापक रामधारी यादव पुत्र स्व. गंगा यादव है। वह रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी अजगरा मगर्वी गांव के रहने वाले हैं। उनकी उम्र करीब 60 वर्ष के आसपास होगी। उन्हें
रौनापार थाने की पुलिस बेलहिया ढाला बहद ग्राम अजगरा मगर्वी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रौनापार थाने पर लिखित शिकायत की गयी। जिसमें पीड़ित का आरोप है कि उसकी छोटी बहन जिसकी उम्र 12 साल के आसपास है। वह रौनापार थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय मानिकपुर (महाजी देवारा) में पढ़ती है। 25 अक्टूबर 2024 को प्रिंसिपल रामधारी यादव द्वारा वादी की छोटी बहन को स्कूल के आफिस में बुलाकर छेड़खानी किया गया। पीड़िता के मुताबिक छोटी बहन के जरिए जब इस बात की जानकारी हुई, तो वह प्रधानाध्यापक से पूछी तो वह विवाद करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने रौनापार थाने में तहरीर दिया। पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही थी। आरोपों की पुष्टि के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में अब तक पता चला कि अध्यापक पूर्व में तीन अन्य छात्राओं के साथ गलत हरकत कर चुका है। यह सभी भय के चलते घर वालों को नहीं बताई, लेकिन इस कार्रवाई के बाद उन सभी ने भी अपना बयान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *