दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अहरौला ब्लाक के गहजी गांव में स्थित श्री मौनी बाबा आश्रम से बुधवार को भव्य दिव्य कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।
बाल ब्रह्मचारी संत शुभम दास जी महाराज के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं के मुखारविंद से श्री मौनी बाबा व देवी देवताओं के जयकारे और हर-हर महादेव के उद्घोष से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा, रथ, नगाड़ा के साथ साधु संत, हजारों कन्याएं, महिलाएं, श्रद्धालुजन ब्रह्मबाबा के स्थान पहुंचे, जहां सरोवर का पूजन करने के उपरांत जल लेकर यज्ञ स्थल पर आये। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति के सागर में डूब गया। काशी के यज्ञाचार्य पं. आकाश पांडेय ने यज्ञकर्ता शुभम दास महाराज के हाथों वैदिक रीति से कलश पूजन संपन्न कराया। उन्होंने बताया कि विष्णु महायज्ञ के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से कई जन्मों के पापों का अंत होता है, जीवन की विपत्तियों का नाश होता है, और आध्यात्मिक विकास होता है, विश्व का कल्याण होता है। विष्णु महायज्ञ इतना शक्तिशाली है कि यह जीवन के सभी दुखों को मिटा देता है और जीवन में आश्चर्यजनक परिणाम देता है।
कलश यात्रा में संत सेवा संगठन के अध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, राजनाथ पांडेय, मुन्नाबाबा, संजय दास महाराज, लक्ष्मण दुबे, राम मिलन सिंह, हाकिम बाबा, हरिकेश चौबे, चन्द्रेश उपाध्याय, कुलबुल सिंह, डॉ. वेदप्रकाश तिवारी, ठाकुर दास, रामविनय दूबे, प्रद्युम्न उपाध्याय, सुभाष दुबे सहित हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *