
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
शहर के गौरीशंकर घाट पर नई राह फाउंडेशन ने कन्या पूजन का आयोजन किया। गौरीशंकर घाट पर फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई जा रहे मुफ़्त शिक्षा प्राप्त करने वाली बालिकाओं का कन्या पूजन किया गया व उन्हें खाद्य सामग्री प्रदान कर नवरात्र का समापन किया तथा रामनवमी का पावन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सहयोग से पढ़़ने वाले बच्चों को खाद्य सामग्री व कॉपी-किताब व अन्य पाठ्य सामग्री सहित कई उपहार दिये गये। उनको रामनवमी के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस तरह से कन्या पूजन का कार्यक्रम फाउंडेशन द्वारा पिछले 5 वर्षों से किया जा रहा है, जो कि इस वर्ष भी सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आजमगढ़ में गौरी शंकर घाट पर हुए कार्यक्रम को सुधा पांडे द्वारा संचालित एवं संपन्न कन्याओं का पूजन कर कराया गया वहीं दूसरी तरफ फाउंडेशन की संचालक साक्षी पाण्डेय द्वारा फाउंडेशन की दिल्ली इकाई पर इसी प्रकार कन्या पूजन कर रामनवमी का पर्व मनाया गया। फाउंडेशन द्वारा आजमगढ़ से लेकर दिल्ली तक शिक्षा से वंचित बच्चों का एडमिशन भी करवाया जा रहा है ताकि उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। फाउंडेशन द्वारा अब तक इस वर्ष 6 बच्चों का सफलतापूर्वक ऐडमिशन कराया गया है जो निरंतर विद्यालय भी जा रहे हैं, एवं उनकी शिक्षा संबंधी जरूरतों का भी ख्याल सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन द्वारा रखा जा रहा है। आजमगढ़ गौरी शंकर घाट के कार्यक्रम को सफल एवं संपन्न कराने में शेशन एवं शिव ने अहम भूमिका निभाई। वही दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को सफल एवं संपन्न कराने में फाउंडेशन की संचालक के साथ सहयोगी निशांत ने अहम भूमिका निभाई।
