दूसरी जाति के लड़के से शादी करने के लिए कर रही थी घर में विवाद

हत्या के बाद बेटी की लाश को नदी के किनारे फेंक दिया था

दैनिक भारत न्यूज

बलिया।
जिले के गड़वार थाने की पुलिस शनिवार को इंदरपुर चट्टी के पास से जवान बेटी की हत्याकर लाश नदी के किनारे फेंकने वाले पिता को गिरफ्तार कर ली। आरोपी पिता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दिया।
बलिया जिले के गड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द चौरसिया के मुताबिक 22 अगस्त को सवन गांव निवासी चौकीदार श्रीराम पासवान ने थाना गड़वार पर सूचना दिया कि मैं अपने गाँव व अन्य गाँव में घूम फिर कर गाँव का जायजा ले रहा था कि लोगों में इस बात की चर्चा जोरो पर है कि दिनांक 13 अगस्त को जो एक अज्ञात लड़की की लाश पखनपुरा गांव के नहर पुलिया में मिली थी उसकी हत्या करके नहर में बहा दिया गया था। पुलिस शव की पहचान कराकर गुत्थी सुलझाने में जुट गयी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस घटना करने वाले मृतका के पिता निवाहन वर्मा पुत्र स्व. रामउछाह को गिरफ्तार कर ली। उसकी निशानदेही पर युवती की हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर ली।

दूसरी जाति के युवक से प्रेम करना पड़ा भारीः
गड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द चौरसिया के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में वह अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतका मेरी लड़की थी। मेरी लड़की किसी दूसरी जाति के लड़के से शादी करना चाहती थी। मैं उसे काफी समझाया बुझाया, लेकिन नहीं मानी। जिद पर अड़ी रही। जिसपर मैंने कुल्हाड़ी से अपनी लड़की के ऊपर 3-4 वार कर हत्या कर शव को पास की नहर में फेंक दिया और कुल्हाड़ी को छिपा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *