दैनिक भारत न्यूज

बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिधारीगंज रानीपुर रजमो गांव निवासी नौशाद पुत्र स्व. अबरार के घर बीती रात छत के रास्ते घुसे चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर करीब लाखो रुपये के माल पर हाथ साफ किया। चोरी की इतनी बड़ी घटना से हलाकान पुलिस भागकर मौके पर पहुंची और गहनता से जांच पड़ताल करके लौट गयी।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिधारीगंज रानीपुर रजमो में बीती रात नौशाद पुत्र स्व. अबरार के घर बीती रात छत के रास्ते घुसे अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित नौशाद के मुताबिक हम लोग सोमवार की रात्रि घर में सो रहे थे। घर में अज्ञात चोर घुसे और दो कमरों में घुसकर अलमारी में रखा हार, कंगन, मांगटिका, कान का कुण्डल लगभग पांच हजार नगरी समेत लगभग 10 लाख रुपए का माल समेट ले गये। सूचना पर पीआरबी 112 व गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंत लाल ने मौके पर पहुंच के निरीक्षण किया। पीड़ित ने अज्ञात चोरो के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *